दिल्ली मेट्रो के अंदर हैंडरेल पकड़कर बैकफ्लिप करती एक महिला का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में मेट्रो कोच के अंदर सहयात्री उन्हें देखते नज़र आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "सराहनीय...लेकिन सार्वजनिक स्थान और सरकारी संपत्तियां स्टंट दिखाने के लिए नहीं हैं।" एक अन्य ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।"