inshorts

महिला ने नोएडा की सोसायटी के गार्ड को दीं गालियां, कहा- खाल उधेड़ दूंगी; हिरासत में ली गई

नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक हाउसिंग सोसायटी के गेट पर एक महिला द्वारा एक गार्ड को गालियां देने व उसके साथ धक्का-मुक्की करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला बोल रही है, "मैं इसकी खाल उधेड़ दूंगी।" पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है और बकौल रिपोर्ट्स, गेट खोलने में देरी होने पर उसने हंगामा किया था।