महिला ने पंजाब में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पति पर लगाया आरोप; हुआ गिरफ्तार
पंजाब के मुल्लांपुर में सलामतपुर गांव में एक 30-वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली और उसने कथित तौर पर अपने सुसाइड नोट में अपने पति को इसका दोषी ठहराया है। बकौल सुसाइड नोट, महिला को उसका पति रोज़ मारता-पीटता था और वही महिला की मौत का ज़िम्मेदार है। मामले में पुलिस ने उसके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।