महिला ने पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद यूपी में धर्म बदलकर की उसके दोस्त से शादी

बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक मुस्लिम महिला ने पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद हिंदू धर्म अपनाकर पति के दोस्त से शादी कर ली है। महिला के मुताबिक, उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी लेकिन पति उसके साथ मारपीट करता था। बकौल महिला, पति के दोस्त के साथ उसका 4-5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।