बैतूल (मध्य प्रदेश) के एक गांव में एक महिला ने पति से अवैध संबंध के शक में मंगलवार को अपनी पड़ोसन (25) और उसके 2-वर्षीय व 4-वर्षीय दो बच्चों को कुएं में धकेल दिया। महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन उसके बेटे व बेटी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।