महिला ने पावर कट के चलते हरियाणा में मोबाइल फोन्स की रोशनी में बच्चे को दिया जन्म

जींद (हरियाणा) में पावर कट के चलते एक महिला ने मंगलवार तड़के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मोबाइल फोन्स की रोशनी में बच्चे को जन्म दिया। महिला की सास के अनुसार, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला को सोमवार रात स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। केंद्र के प्रभारी ने बताया कि पावर कट से केंद्र पर काफी दिक्कतें आती हैं।