लुधियाना (पंजाब) में सिविल अस्पताल से एक महिला का मोबाइल चोरी करने के आरोप में मनप्रीत कौर नामक महिला (28) को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति बेरोज़गार है और मधुमेह सहित कई बीमारियों से ग्रस्त है और उसने पति की दवाइयां खरीदने के लिए फोन की चोरी की।