बेंगलुरु पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 3 लोगों को हत्या की सुपारी दी थी। हालांकि, पीड़ित का अपहरण करने के बाद तीनों डर गए और पीड़ित के शरीर पर टोमैटो केचअप डालकर उसकी तस्वीर महिला को भेज दी।