महिला ने महाराष्ट्र में ब्रेक की जगह दबाया कार का क्लच, डिलीवरी बॉय की कुचलकर हुई मौत

ठाणे (महाराष्ट्र) में एक 40-वर्षीय महिला ने कार पार्किंग के दौरान कथित तौर पर गलती से ब्रेक के बजाय क्लच दबा दिया जिसके बाद कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार 19-वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि महिला कार को नियंत्रित नहीं कर पाई व घटना के बाद मौके से भाग गई।