महिला ने मां की चाय में नींद की गोलियां मिलाकर शख्स से कराई उसकी हत्या, दिल्ली में अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने 24-वर्षीय महिला को 55-वर्षीय मां की हत्या कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला का विवाहेतर संबंध होने पर मां ने उसे कथित तौर पर संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी थी। बकौल पुलिस, महिला ने मां की चाय में नींद की गोलियां मिलाईं और बॉयफ्रेंड के दोस्त ने सर्जिकल ब्लेड से उसका गला रेता।