महिला ने मुर्गे का खून इस्तेमाल कर बिज़नेसमैन पर लगाया यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप
पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, मोनिका भगवान नामक महिला ने 2019 में मुर्गे के खून का इस्तेमाल कर मुंबई के होटल में 64-वर्षीय बिज़नेसमैन पर यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप लगाया। बकौल चार्जशीट, महिला ने हाथों पर खून लगाकर पुलिस से कहा था कि वह इस दौरान घायल हुई। उसने बिज़नेसमैन से कथित तौर पर ₹3 करोड़ वसूले।