कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला द्वारा अपनी पड़ोसी को गालियां देने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी महिला कह रही है, "दांत निकाल रही है, तुझे यहीं ज़िंदा गड़वाएंगे...वीडियो बना रही है...तू मेरा कुछ नहीं कर पाएगी।" पुलिस ने बताया, "प्रकरण का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए...समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।"