महिला ने यूपी में लात व थप्पड़ मारकर की लड़की की पिटाई, चेहरे पर लगाया नाली का कीचड़
उत्तर प्रदेश के संभल में एक महिला ने एक लड़की की लात व थप्पड़ मारकर पिटाई की और फिर चेहरे पर नाली का कीचड़ लगाया व अपशब्दों का इस्तेमाल किया। वीडियो में आरोपी महिला कह रही है, "तेरी इतनी औकात...खड़े-खड़े तेरे बाप को खरीद लूं।" पुलिस ने बताया कि 2 आरोपी महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।