जयपुर (राजस्थान) में एक महिला ने कथित तौर पर अपने एक साल के बेटे के सामने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा रोते हुए कमरे से बाहर आया जिसके बाद पड़ोसियों को महिला द्वारा खुदकुशी करने का पता चला। वहीं, पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।