लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बीच सड़क हंगामा करती एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। महिला के अनुसार, वह खाना लेकर अस्पताल जा रही थी और दारोगा ने लात मारकर उसकी कार का साइड मिरर तोड़ा था। बकौल पुलिस, कार रविवार रात नो-पार्किंग ज़ोन में खड़ी थी जिसका चालान करने पर महिला ने दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया था।