केरल में एक महिला पत्रकार को कथित आपत्तिजनक स्टीकर भेजने के लिए आईएएस अधिकारी एन. प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अधिकारी पर ‘महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने’ का आरोप तय हुआ। पत्रकार ने समुद्र में मछली पकड़ने की एक सरकारी योजना पर प्रतिक्रिया के लिए अधिकारी से संपर्क किया था जिसके बाद उन्होंने वॉट्सऐप पर स्टीकर भेजा।