कोलकाता में एक ऐप आधारित कैब के चालक ने एक महिला पत्रकार से कथित तौर पर छेड़खानी की और उसके दोस्त से मारपीट की। शिकायत के मुताबिक आरोपी लापरवाही से वाहन चला रहा था जिसका पत्रकार ने स्कूटर रोककर विरोध किया। बकौल पुलिस, महिला द्वारा वाहन का फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाने के बाद कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।