मुंबई पुलिस ने बताया है कि एक महिला पुलिस अफसर को वॉट्सऐप पर तंग करने और उनका पीछा करने के आरोप में एक कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं व आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, कॉन्स्टेबल को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।