महिला पुलिसकर्मी का एमपी में हुआ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; आरोपियों पर वीडियो बनाने का आरोप

नीमच (मध्य प्रदेश) में एक 30-वर्षीय महिला पुलिसकर्मी का कथित तौर पर तीन लोगों ने गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने 13 सितंबर को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मुख्य आरोपी की मां समेत 5 लोगों पर केस दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।