महिला प्रधान की जगह पति का काम करना महिला सशक्तीकरण के लिए रुकावट: इलाहाबाद एचसी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महिला प्रधानों की जगह प्रधानपति के कामकाज करने को लेकर कहा है कि ऐसी दखलअंदाज़ी महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य को विफल करेगी। एचसी ने कहा कि कई उदाहरण हैं जहां महिला प्रधान केवल रबर स्टैंप की तरह काम करती हैं। बकौल कोर्ट, चुनाव आयोग गांव के प्रतिनिधि के कार्यों और कर्तव्यों से जुड़ा सर्कुलर जारी करे।