महिला बाइकर ने मुंबई में पुलिसकर्मी को दी गाली; कहा- हाथ काट दूंगी, ठोककर निकल जाऊंगी

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गाली देती जबलपुर (मध्य प्रदेश) की एक 26 वर्षीय महिला का वीडियो सामने आया है। उसने पुलिसकर्मी से कहा, "हाथ काट दूंगी...5 मिनट रुकुंगी और...तुझे ठोककर निकल जाऊंगी।" जब पुलिस ने थाने चलने को कहा तो महिला ने पिस्तौल के शेप वाला लाइटर निकालकर गोली मारने की धमकी दी।