महिला बीजेपी वर्कर ने मुंबई में दूसरे वर्कर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
मुंबई में एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता ने दूसरे पार्टी कार्यकर्ता पर बोरिवली वेस्ट में बीजेपी दफ्तर में उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, यह घटना 15 अगस्त की है और आरोपी ने एक पार्षद से मिलने के लिए उसे पार्टी दफ्तर बुलाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा है।