महिला बॉस ने यौन संबंध बनाने का ऑफर दिया था, ठुकराने पर निकाला गया: गूगल के पूर्व कर्मचारी
गूगल के एक पूर्व कर्मचारी का दावा है कि कंपनी के डिनर में महिला बॉस ने उसे यौन संबंध बनाने का ऑफर दिया था जिसे ठुकराने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। पूर्व कर्मचारी ने गूगल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है जिसमें उसका आरोप है कि यह घटना दिसंबर 2019 में मैनहैटन (अमेरिका) के एक रेस्टोरेंट की है।