दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि 35-वर्षीय महिला भिखारी का ऑटोरिक्शा चालक समेत दो लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल के अनुसार, आईसीयू में भर्ती महिला को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़ा गया जिसके प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटें आई हैं। मामले में केस दर्ज हो गया है।