महिला यूट्यूबर ने ऑनलाइन बताया 'नवजात बच्चों का यौन शोषण करने का तरीका', केस दर्ज
शिखा मैत्रेय नामक महिला यूट्यूबर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान 'नवजात बच्चों का यौन शोषण करने का तरीका' बताती दिख रही है। कुंवारी बेगम नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली महिला के खिलाफ गाज़ियाबाद (यूपी) में पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवाद के बाद महिला ने अपना चैनल डिलीट कर दिया है।