महिला लगवा चुकी थी कोविड-19 टीके की 4 खुराक, एमपी में मिली वायरस से संक्रमित
एक 44-वर्षीय महिला बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर कोविड-19 पॉज़िटिव मिली जिसके बाद महिला को दुबई की फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी प्रियंका कौरव ने बताया कि दुबई निवासी महिला दो अलग-अलग वैक्सीन की कुल 4 खुराक लगवा चुकी थी। कौरव के अनुसार, महिला इंदौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है।