महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बांग्लादेश से हारा भारत

बांग्लादेश ने मीरपुर में खेले गए पहले वनडे में भारत को 40 रनों (डीएलएस पद्धति) से हरा दिया। यह पहली बार है जब भारत महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश से हारा है। बारिश के कारण 44 ओवर के मैच में बांग्लादेश 152 रन पर ऑल-आउट हुआ और भारत को 35.5 ओवर में 113 रन पर ऑल-आउट कर दिया।