भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला 2022 विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज़ को 81 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्मृति मंधाना के 66 रनों की बदौलत, वेस्टइंडीज को 258 रन का टारगेट दिया था। गौरतलब है, महिला विश्व कप का आयोजन 4 मार्च से न्यूज़ीलैंड में हो रहा है।