उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि एक महिला के साथ बांगरमऊ थाने (उन्नाव) के मुख्य आरक्षी दीप सिंह का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह को निलंबित भी कर दिया गया है। पुलिस ने कहा, "किसी भी पुलिसकर्मी का गलत आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।"