inshorts

महिला सहकर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में मातृभूमि समाचार ने एंकर को निकाला

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और मातृभूमि समाचार के एंकर वेणु बालकृष्णन को एक महिला सहकर्मी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद चैनल से बर्खास्त कर दिया गया है। वेणु ने कथित तौर पर महिला को कई आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। चैनल के एमडी और राज्यसभा सांसद श्रेयंस कुमार ने कहा, "कंपनी की इसपर (यौन उत्पीड़न) ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है।"