वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, काबुल में तालिबान द्वारा लड़कों और पुरुष शिक्षकों के लिए माध्यमिक स्कूलों को दोबारा शुरू करने के आदेश के बावजूद कुछ बच्चे अपनी महिला सहपाठियों के समर्थन में घर पर रह रहे हैं। बतौर रिपोर्ट एक छात्र ने कहा, "महिलाएं समाज का आधा हिस्सा हैं...लड़कियों के लिए स्कूल खुलने तक...मैं स्कूल नहीं जाऊंगा।"