लुधियाना (पंजाब) में 35-वर्षीय महिला से छेड़छाड़ और उसके सामने कपड़े उतारने के आरोप में 54-वर्षीय इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। महिला के अनुसार, "मैं अपनी बहन से मिलने गई थी और उसके घर के बाहर अपनी कार खड़ी की थी। आरोपी पड़ोसी ने कार की खिड़की पर ईंट फेंकी और विरोध करने पर कपड़े उतारकर भद्दी टिप्पणियां कीं।