महिला हॉकी विश्व कप में भारत ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका
महिला हॉकी विश्व कप 2022 के अपने पहले मैच में भारत ने वंदना कटारिया के 28वें मिनट में किए गोल की बदौलत इंग्लैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। कटारिया ने इंग्लैंड की ईज़ाबेल पीटर के गोल दागने के 19 मिनट बाद यह गोल दागा था। पूल-बी में भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को चीन से होगा।