महिला होमगार्ड ने हरिद्वार में फोन चुराकर भाग रहे चोर को पुल से छलांग लगाकर पकड़ा

हरिद्वार (उत्तराखंड) में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड ने एक शख्स का फोन चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ने के लिए पुल से छलांग लगा दी। महिला होमगार्ड ने बताया कि उसे एक शख्स ने चोरी की जानकारी दी थी जिसके बाद उसने चोरों का पीछा किया और वह 7 में से 1 चोर को पकड़ने में कामयाब रही।