महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में नरसिंहानंद को मिली ज़मानत
उत्तराखंड कोर्ट (हरिद्वार) ने डासना देवी मंदिर के प्रमुख यति नरसिंहानंद को मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को ज़मानत दे दी। अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश भारत भूषण पांडेय ने उन्हें ज़मानत दी है। इससे पहले 19 जनवरी को सीजेएम कोर्ट ने उन्हें ज़मानत देने से इनकार कर दिया था।