एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 2021 में पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा किए जाने के सबसे अधिक 19,952 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश (18,375) और राजस्थान (16,949) का स्थान है। वहीं, गोवा में सबसे कम 1 मामला जबकि नागालैंड में दो और सिक्किम में तीन मामले दर्ज किए गए।