केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से सलाह के बाद महिलाओं को एनडीए में शामिल करने की अनुमति देने का फैसला लिया है। हालांकि, केंद्र ने बुनियादी ढांचे में बदलाव की ज़रूरत का हवाला देकर कोर्ट से इस साल महिलाओं को एनडीए में दाखिले से अलग रखने का आग्रह किया है।