अहमदाबाद (गुजरात) की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा है, "जो लोग भी महिलाओं को (चुनाव में) टिकट देते हैं वह इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इससे हमारा मज़हब कमज़ोर होगा।" शाही इमाम ने कहा, "अगर आप अपनी औरतों को एमएलए, पार्षद बनाएंगे तो हम हिजाब को सुरक्षित नहीं रख पाएंगे।"