inshorts

महिलाओं को पिज़्ज़ा खाते व पुरुषों को उन्हें चाय परोसते न दिखाएं: ईरान के टीवी सेंसरशिप नियम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने नए टीवी सेंसरशिप नियमों में महिलाओं को पिज़्ज़ा खाते हुए और पुरुषों को महिलाओं को चाय परोसते हुए दिखाए जाने पर रोक लगाई गई है। बतौर रिपोर्ट्स, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग में जनसंपर्क प्रमुख अमीर हुसैन शमशादी ने भी कहा कि महिलाओं को टीवी पर लाल पेय पदार्थ पीते हुए नहीं दिखाया जाना चाहिए।