inshorts

महिलाओं को शिक्षित न करने का विचार इस्लामी नहीं है: तालिबान को लेकर पाकिस्तानी पीएम

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि महिलाओं को शिक्षित न करने का विचार इस्लामी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तालिबान महिलाओं को स्कूल जाने की अनुमति देगा...इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।" बकौल खान, पाकिस्तान पड़ोसी देशों के साथ राय-मशवरा करने के बाद तालिबान सरकार को औपचारिक मान्यता देने के बारे में निर्णय करेगा।