महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज करें: रिश्वत मामले में सीबीआई से लोकपाल
'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में लोकपाल ने सीबीआई को टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। लोकपाल ने एजेंसी को 6 महीने में रिपोर्ट देने को कहा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मोइत्रा पर बिज़नेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे व उपहार लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाने के बाद विवाद शुरू हुआ था।