दिल्ली हाईकोर्ट ने 26-वर्षीय विवाहित महिला को 33 हफ्ते (करीब 8 माह) से अधिक का गर्भ गिराने की अनुमति देते हुए कहा है कि इस मामले में मां का फैसला सर्वोपरि होगा। कोर्ट ने डॉक्टरों की सलाह के आधार पर गर्भपात की मंज़ूरी दी है। बकौल रिपोर्ट्स, अल्ट्रासाउंड में शिशु में मस्तिष्क संबंधी विकार का पता चला था।