मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाने वाले पोस्टर पर कनाडाई म्यूज़ियम ने मांगी माफी

मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाने वाले पोस्टर पर कनाडा में भारतीय उच्चायोग के बयान के बाद आगा खां म्यूज़ियम ने माफी मांगी है। म्यूज़ियम ने कहा, "प्रोजेक्ट 'अंडर द टेंट' के एक वीडियो और उससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट से हिंदू व अन्य समुदायों के लोगों की भावनाओं को अनजाने में पहुंची ठेस पर हम खेद जताते हैं।"