मां की लाश के साथ यूपी में साल भर से रह रहीं थीं दो बेटियां, घर से बरामद हुआ कंकाल

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को पुलिस ने पड़ोसियों की शिकायत पर एक घर से 52-वर्षीय महिला का कंकाल बरामद किया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी और उसकी 27 और 18 वर्षीय बेटियां लाश के साथ घर में रह रही थीं। बकौल पुलिस, दोनों बहनें मानसिक रूप से अस्थिर हैं।

Load More