'मां की शिकायत करने' चौकी जाने वाले बच्चे को एमपी के गृह मंत्री ने भिजवाई चॉकलेट व साइकल

बुरहानपुर में 'अपनी मां की शिकायत लेकर' पुलिस चौकी पहुंचने वाले बच्चे से मंगलवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो कॉल पर बात की और उसे चॉकलेट-साइकल भिजवाने का वादा किया। इसके कुछ घंटों बाद स्थानीय पुलिस ने बच्चे के घर जाकर उसे चॉकलेट-साइकल भेंट की। बच्चे की मां ने कहा, "त्योहार जैसा लग रहा है।"

Load More