मां की शिकायत करने बिहार में थाने पहुंचा बच्चा, रोते हुए बोला- खाना मांगने पर मारती है मम्मी

सीतामढ़ी (बिहार) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बच्चा रो-रोकर थाने में पुलिस से अपनी मां की शिकायत करता दिख रहा है। वीडियो में बच्चा बोल रहा है कि उसकी मां समय पर खाना नहीं देती है और खाना मांगने पर उसकी पिटाई करती है। बकौल बच्चा, मां किसी और को भी खाना नहीं बनाने देती है।