मां के नाम पर है मेरी संपत्ति, 50% किसी को देनी नहीं है: पुराने वीडियो में हार्दिक पंड्या
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी-अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक के अलग होने की अटकलों के बीच हार्दिक का पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है। इंटरव्यू में वह बोल रहे हैं, "मेरी संपत्ति मां के नाम पर है...आगे जाकर 50% संपत्ति किसी को देनी नहीं है…मैंने कहा- उससे बेहतर है कि तुम (मां) अपने पास रखो...कुछ हुआ तो भी 50% जाएगा नहीं।"