सिरोही (राजस्थान) के ज़िला अस्पताल में एक आवारा कुत्ते ने 1 महीने के एक बच्चे को वॉर्ड से ले जाकर नोंच-नोंचकर उसकी जान ले ली। दरअसल, बच्चे के पिता अस्पताल में भर्ती थे और वह अपनी मां के साथ वॉर्ड के फर्श पर सो रहा था। पीड़ित परिवार के अनुसार, पुलिस ने जानकारी दिए बिना बच्चे का अंतिम संस्कार किया।