मां को आईफोन दिलाएं: आईओएस-ऐंड्रॉयड टेक्सटिंग को लेकर शिकायत करने वाले यूज़र से कुक
हाल में एक कॉन्फ्रेंस में एक शख्स ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से शिकायत की कि वह आईफोन मेसेजिंग में प्रतिबंधों के चलते अपनी मां के ऐंड्रॉयड फोन पर वीडियो नहीं भेज पाता। कुक ने जवाब दिया, "अपनी मां को एक आईफोन खरीद कर दें।" गूगल भी एप्पल से क्रॉस-मेसेजिंग को आसान बनाने के लिए अनुरोध कर रहा है।