'मां न बनने से निराश' महिला ने राजस्थान में की पड़ोसी की बेटी की हत्या, हुई गिरफ्तार

पुलिस ने कोटा (राजस्थान) में पत्थर से सिर कुचलकर पड़ोसी की 4-वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में 35-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। बच्ची के पिता के मुताबिक, आरोपी 'मां न बनने से निराश थी' और इसलिए उसने हत्या की। हालांकि, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही हत्या का असली मकसद स्पष्ट होगा।